ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
स्व. विजय चौधरी की स्मृति में अमृतसर रवाना हुआ 200 श्रद्धालुओं का जत्था, रायपुर स्टेशन पर दिखा उत्साह ताज़ा खबर: स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन
Sun, 27 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Bollywood

Peddi के लिए राम चरण ने लिए 100 करोड़, जान्हवी कपूर को कितने पैसे मिले?

Peddi Actors Fees: बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं. राम चरण ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपय

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 14 May 2026, 12:04 PM Updated: 14 May 2026, 12:04 PM Views: 112
X

Peddi Actors Fees: बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं. राम चरण ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ली है. चलिए जान्हवी की फीस जानते हैं.

Peddi Actors Fees: साउथ सिनेमा से इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी 'पेड्डी'. इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. राम चरण इसमें एक पहलवान के रोल में दिखने वाले हैं.
4 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का राम चरण के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये एक बड़े बजट की फिल्म है. रिपोर्ट की मानें तो इसे बनाने में 300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 100 करोड़ तो सिर्फ राम चरण ने चार्ज किए हैं.
राम चरण के अपोजिट इस पिक्चर में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं. जान्हवी ने भी करोड़ों में फीस ली है. हालांकि, राम चरण की तुलना में जान्हवी को काफी कम फीस मिली है. रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस पिक्चर के लिए 6 करोड़ रुपये वसूले हैं.
जान्हवी आज के समय में बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं. 'पेड्डी' से पहले वो साउथ सुपस्टार जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में भी काम कर चुकी हैं. उस फिल्म के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये लिए थे. वहीं 'पेड्डी' में उनकी फीस में एक करोड़ का इजाफा हुआ है.

ये पहली बार है जब राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक साथ पर्दे पर दिखेगी. अब देखना होगा कि दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने दो बड़े शहरों में इवेंट भी रखे हैं.

ये पहली बार है जब राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक साथ पर्दे पर दिखेगी. अब देखना होगा कि दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने दो बड़े शहरों में इवेंट भी रखे हैं.

'पेड्डी' का पहला इवेंट मुंबई में 18 मई को है, जहां इस पिक्चर का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. वहीं दूसरा इवेंट 23 मई को भोपाल में हैं, जो कि म्यूजिक लॉन्च इवेंट हैं. भोपाल इवेंट में एआर रहमान लाइव परफॉर्म करने वाले हैं.


Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 49 | Total Views: 6135

View Profile