ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
डेंगू के खिलाफ बड़ी उम्मीद: भारत में क्यूडेंगा वैक्सीन को विशेषज्ञ समिति की मंजूरी आईएमडी का अनुमान: जुलाई 2026 में सामान्य से कम बारिश, तापमान रहेगा ज्यादा छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, धर्मांतरण के मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान ओटीटी पर इस हफ्ते: राम चरण की "पेद्दी" नेटफ्लिक्स पर, "तीसरी बेगम" वेव्स पर 18 जुलाई से बॉक्स ऑफिस: "धमाल 4" ने की 83 करोड़ की कमाई, "अल्फा" ने भी बटोरे 55 करोड़
Fri, 17 Jul 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Bollywood

Salman Khan Upcoming Movie: ‘मातृभूमि’ छोड़िए, सलमान खान की अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट आ गया

Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म करने वाले हैं. कुछ ...

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Yashvant Published: 17 Apr 2026, 2:50 PM Updated: 5 Jul 2026, 10:57 PM Views: 117
X

Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म करने वाले हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का ऐलान हुआ था. अब इन दोनों की फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

Salman Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे समय से ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, लेकिन फिलहाल रिलीज डेट तय नहीं है. जहां आए दिन उनकी इस फिल्म की चर्चा होती रहती है तो वहीं दूसरी ओर अब सलमान अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और वामशी पेडिपल्ली डायरेक्टर हैं.

इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. कुछ समय पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि 18 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. अब इस शूटिंग शेड्यूल के बारे में थोड़ी डिटेल में जानकारी आई है. 123 तेलुगू की एक रिपोर्ट की मानें शूटिगं के लिए मुंबई के गोरेगांव में एक घर का सेट बनाया गया है. शूटिंग की शुरुआत गोरेगांव से ही होगी.

कब तक होगी पहले शेड्यूल की शूटिंग?

पहले शेड्यूल की शूटिंग 18 अप्रैल से 4 मई तक होने वाली है. सबसे पहले फिल्म के लिए एक विटेंज सॉन्ग शूट होने वाला है. हालांकि, ये कोई रीमेक सॉन्ग होगा या फिर किसी नए गाने को विंटेज का रूप दिया जाएगा, फिलहाल इसको लेकर अपडेट नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि नयनतारा भी इस गाने में सलमान के साथ दिख सकती हैं. बाकी तो ज्यादा जानकारी आने वाले समय में ही सामने आएगी.


Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Y

Yashvant

Senior journalist covering politics, business, and breaking news. Committed to fact-based reporting, in-depth analysis, and delivering trusted stories that matter.

Published: 37 | Total Views: 6045

View Profile