ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा ताज़ा खबर: वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री क ताज़ा खबर: अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए ताज़ा खबर: सेवा संकल्प अभियान ताज़ा खबर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद सरकारी बैंक
Mon, 5 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
India

ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर

4 अक्टूबर हरदोई युवा महोत्सव पांचवे सीजन के प्रथम ऑडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर कल देर शाम गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 5 Oct 2026, 4:35 PM Views: 0
X

4 अक्टूबर हरदोई युवा महोत्सव पांचवे सीजन के प्रथम ऑडिशन में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर कल देर शाम गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा हरदोई(उत्तरप्रदेश)। पढ़िए पूरी खबर।

हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन संपन्न, 300 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य में दिखाया हुनर

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी व अधिवक्ता अविनाश चंद्र गुप्ता और युवा समाजसेवी मिलन मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलन और भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। अतिथियों ने उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में कला के महत्व और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरदोई जैसे शहरों में इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी झिझक दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में बड़ी मदद मिलती है।

हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन संपन्न, 300 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य में दिखाया हुनर

ऑडिशन के दौरान लगभग 300 प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गायन श्रेणी में उस्मान सिद्दीकी, अजीत सिंह और अभिनव पाण्डेय के निर्णायक मंडल के सामने युवाओं ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा और निर्णायकों की प्रशंसा बटोरी। नृत्य प्रतियोगिता में शुभम बैशवार ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों को तकनीकी बारीकियों के सुझाव दिए, वहीं नृत्य के मंच पर विभिन्न गीतों पर दी गई शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मिस्टर एंड मिस हरदोई मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए अभय शाह ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक का बारीकी से निरीक्षण किया।

हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन संपन्न, 300 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य में दिखाया हुनर हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन संपन्न, 300 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य में दिखाया हुनर

आयोजक मंडल के अनुसार, हरदोई युवा महोत्सव का पांचवां सीजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक और भव्य होने वाला है। गायन प्रतियोगिता का संयोजन आयुष ठाकुर द्वारा किया गया, जबकि नृत्य का संयोजन शिवाय श्रीवास्तव और मॉडलिंग का संयोजन जतिन, कबीर व श्रद्धा ने सफलतापूर्वक संभाला। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस महोत्सव का मूल उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि हरदोई और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दबी हुई प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाना और उन्हें बड़े स्तर पर अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है।

हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन संपन्न, 300 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य में दिखाया हुनर

ऑडिशन के सफल समापन के बाद आयोजकों ने बताया कि जल्द ही दूसरे दौर के ऑडिशन की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अंशू गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव भानु, निर्मल गुप्ता, पवन कश्यप, संकेत तिवारी, ऋषभ राजवंशी, राधे प्रियांशु भारती, वैशाली, शीतल शुक्ला, आकाश सिंह, नीरज अस्थाना, अजितेश्वर शुक्ला, आयुष सिंह, उजूल, जतिन अवस्थी, कबीर त्रिपाठी, माधव सिंह, श्रद्धा चौरसिया, वैभव शुक्ला, हर्ष श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला, प्रद्युम गुप्ता, गौरव गुप्ता और विधान सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 109 | Total Views: 305

View Profile