ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में

8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026 प्रदेश के

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:52 PM Views: 0
X

8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2026

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों की रिक्तियां में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ।

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले में प्रदेश के वृहद उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों को शामिल कर अधिक से अधिक रिक्त पद युवाओं के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन भी करा सकते हैं।

राज्य एवं जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित आवेदकों को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के करकमलों से ऑफर लेटर वितरित किए जाने की भी तैयारी है। इसके लिए जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 01 अक्टूबर 2026 तक प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। साथ ही जिला एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित युवाओं की कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।शासन ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने तथा प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर विशेष प्रयास करने को कहा गया है।   ---00--- समाचार क्रमांक 171/2026/लोन्हारे

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 216

View Profile