ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल ताज़ा खबर: बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान ताज़ा खबर: RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में ताज़ा खबर: करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर
Wed, 14 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

दुर्ग:-रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7-8 अक्टूबर को, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

-रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर दुर्ग, 23 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं

अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:44 PM Views: 0
X

-रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर दुर्ग, 23 सितंबर 2026/

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 07 और 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का विशाल आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस मेले को सफल बनाने और जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग जिला प्रशासन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शासन के निर्देशानुसार, जिले के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुँच सके। इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें और भी वृद्धि होने की संभावना है। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले के प्रमुख वृहद उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों को भी इस मेले में शामिल होने तथा रिक्त पदों को भरने के लिए प्रोत्साहित करें। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल [https://erojgar.cg.gov.in/](https://erojgar.cg.gov.in/) पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन के दौरान पूर्व में आयोजित जिला एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री के करकमलों से नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) भी प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची 01 अक्टूबर 2026 तक तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी शिक्षित एवं योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।    

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 114 | Total Views: 323

View Profile