ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

दुर्ग:-सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा र

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:45 PM Updated: 24 Sep 2026, 4:00 PM Views: 0
X

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही आश्रय, परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहायता एवं विधिक सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. साहू ने संबंधित अधिकारियों को सेंटर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडेय, राज्य महिला आयोग की सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा कुजूर, सखी सेंटर दुर्ग की केंद्र प्रशासक श्रीमती अवंती साहू, परामर्शदाता श्रीमती कविता डोरले, संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रीतिबाला शर्मा, केस वर्कर श्रीमती हेमलता वर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सखी सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile