ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

दुर्ग:-सेवा संकल्प अभियान – अमृत सरोवरों में गूंजेगा स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से संवरेगा गांवों का जल-सरोवर

- ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/ स

अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:44 PM Views: 0
X

- ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले  अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/

स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जलस्रोतों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, सामूहिक श्रमदान, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अमृत सरोवरों को स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी सामुदायिक स्थलों के रूप में विकसित करने के साथ इनके नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान अमृत सरोवरों के साथ उनके आसपास के क्षेत्रों, पहुंच मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। जल निकायों के पुनर्जीवन और संरक्षण से जुड़ी जनभागीदारी आधारित गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों में अपने गांव के जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्वच्छ किए गए अमृत सरोवर परिसरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। जलस्रोतों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलस्रोतों की सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थी और युवा बनेंगे स्वच्छता के संदेशवाहक ‘स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता’ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों और युवाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल आयोजित की जाएगी।

जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां की जाएंगी। इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 2 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में अभियान की गतिविधियों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, अमृत सरोवरों की नियमित स्वच्छता एवं रखरखाव तथा जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। अभियान का उद्देश्य अमृत सरोवरों को केवल जल संग्रहण के स्थल तक सीमित न रखते हुए उन्हें जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित करना है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से इन जलस्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और नियमित रखरखाव को निरंतर बनाए रखने की दिशा में भी ठोस पहल की जाएगी।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile