ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

दुर्ग:-सेवा संकल्प अभियान के तहत सुशासन से आसान हुई राह

-श्री रोहित दास वैष्णव को महज 4 दिनों में मिला अनुज्ञप्ति लाइसेंस दुर्ग, 23 सितंबर 2026/ प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आम नागरिकों को सरकार

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:45 PM Updated: 24 Sep 2026, 4:00 PM Views: 1
X

-श्री रोहित दास वैष्णव को महज 4 दिनों में मिला अनुज्ञप्ति लाइसेंस दुर्ग, 23 सितंबर 2026/

प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिल रहा है। सुशासन की इस व्यवस्था ने नगर निगम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को इतना सरल बना दिया है कि लोगों के वर्षों पुराने कार्य अब मिनटों और दिनों में पूर्ण हो रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के निवासी श्री रोहित दास वैष्णव के लिए सेवा-सेतु केंद्र और डिजिटल व्यवस्था एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।     व्यावसायिक सुगमता और शासकीय सेवाओं की सहज उपलब्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण पेश करते हुए श्री रोहित दास वैष्णव ने अपने अनुज्ञप्ति (ट्रेड/बिजनेस) लाइसेंस के लिए 27 अगस्त 2026 को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं प्रदान करने के प्रशासनिक संकल्प के चलते, उनके आवेदन का त्वरित सत्यापन किया गया और मात्र 4 दिनों के भीतर 31 अगस्त 2026 को उनका अनुज्ञप्ति लाइसेंस स्वीकृत कर जारी कर दिया गया। बिना किसी कार्यालयीन चक्कर और अनावश्यक कागजी कार्रवाई के इतनी शीघ्रता से लाइसेंस प्राप्त होने पर श्री रोहित दास वैष्णव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार और सेवा-सेतु केंद्रों की सक्रियता से आम नागरिकों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं। त्वरित एवं सुगम सेवा प्रदान करने के लिए उन्होंने केंद्र और राज्य शासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile