ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री दान की

स्टेशनरी दान से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:51 PM Views: 0
X

स्टेशनरी दान से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री दान की

रायपुर, 24 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित 'स्टेशनरी दान अभियान' में नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा की मिसाल पेश की। अभियान में 118 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्टेशनरी सामग्री दान की।

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में सहभागिता की।

इतनी सामग्री हुई एकत्र 498 कॉपी, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन, 215 स्केल, 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स, 55 पैकेट गोंद, सहित 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतल।

एकत्रित स्टेशनरी सामग्री को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile