ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : आयुर्वेद दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव में गर्भवत

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:50 PM Views: 0
X

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पोषण आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं नागरिकों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 11वें आयुर्वेद दिवस की थीम स्वस्थ दिनचर्या एवं स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद के अनुरूप नागरिकों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आयुर्वेद के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री शिव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे। क्रमांक 140                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile