ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर संपन्न

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 11वाँ आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव मेें स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर नि:शुल्क आयुष चि

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:52 PM Views: 0
X

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

11वाँ आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव मेें स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योगा की व्यापक मान्यता है। आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में केवल इलाज प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं हो इसकी व्यवस्था है। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्राणायाम शामिल है। आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत शत-प्रतिशत गारंटी के साथ बिना किसी रियेक्शन एवं एलर्जी के इलाज की व्यवस्था होती है।      आयुष दिवस के अवसर आयोजित आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर में 275 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, अर्श, भगंदर एवं अन्य रोगों का परीक्षण कर चिकित्सा एवं नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर काढा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, प्रभारी सदस्य स्वास्थ्य विभाग श्री शेंकी बग्गा, श्री तरूण लहरवानी, प्रभारी सदस्य जल विभाग श्री सुनील साहू, पार्षद श्री शिव वर्मा, एलडरमैन श्रीमती श्रुति अनिस बोरकर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में डॉ. सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. नम्रता कोसले एवं महावीर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज सुन्दरा से स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरन, शल्य विशेषज्ञ डॉ. अनिशा खंडेलवाल, होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, योग चिकित्सा डॉ. भारती यादव, लाईफ स्टाईल से डॉ. आनन्द सिंह भारद्वाज सेवा दी गई।  क्रमांक 146                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile