ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क ताज़ा खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के ताज़ा खबर: बी.टी.आई. मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, खम्हारडीह के 78वें दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब ताज़ा खबर: माना कैंप में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामन
Sun, 8 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा – कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

- सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा, 100 घरों तक सोलर पहुंचाने का संकल्प - 3 किलोवाट सोलर पैनल से प्रीति साहू का बिजली बिल हुआ शून्य राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। कलेक

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:46 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:54 PM Views: 0
X

- सौर ऊर्जा की ओर बढ़ता बघेरा, 100 घरों तक सोलर पहुंचाने का संकल्प

- 3 किलोवाट सोलर पैनल से प्रीति साहू का बिजली बिल हुआ शून्य

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर सोलर पैनल से मिल रहे लाभ और बिजली बिल में हो रही बचत की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोडऩे के लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सोलर पैनल लगा तो 1500 रूपए का बिजली बिल हुआ शून्य -

    ग्राम बघेरा निवासी श्रीमती प्रीति साहू ने बताया कि उन्होंने लगभग दो माह पूर्व अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से पहले उनका मासिक बिजली बिल करीब 1000 से 1500 रूपए तक आता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने योजना से मिले लाभ को साझा करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से उनके परिवार को हर महीने बिजली खर्च में सीधी राहत मिल रही है। इसी तरह ग्राम बघेरा निवासी श्री अवधलाल यादव ने भी अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया है। ग्राम की सरपंच श्रीमती ऐश्वर्या देशमुख ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपने निवास पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है।

13 घरों में इंस्टॉलेशन पूर्ण, 100 का लक्ष्य -

    ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि ग्राम बघेरा में अब तक 13 घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं और 27 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आगामी दो माह में 100 घरों में सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों में सौर ऊर्जा के प्रति रूचि बढ़ रही है और योजना का लाभ लेने के लिए लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोडऩे के दिए निर्देश -

    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाते हुए पात्र परिवारों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सब्सिडी की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाले लाभ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिन परिवारों ने सोलर पैनल लगवाए हैं, उनके अनुभवों को अन्य ग्रामीणों तक पहुंचाकर उन्हें भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्राम बघेरा में निर्धारित 100 सोलर इंस्टॉलेशन के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। क्रमांक 134                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 121 | Total Views: 360

View Profile