ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की तीनों विद्युत कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन) में रिक्त पदों को भरने के लिए 1501 पदों पर स ताज़ा खबर: मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान ताज़ा खबर: स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क ताज़ा खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के ताज़ा खबर: बी.टी.आई. मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन, खम्हारडीह के 78वें दशहरा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब ताज़ा खबर: माना कैंप में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पंडाल, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किए मां के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामन
Sun, 8 Nov 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राजनांदगांव : सेवा की कहानी – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की आत्मनिर्भरता

- मत्स्य बीज विक्रय से मिला 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थ

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:51 PM Views: 2
X

- मत्स्य बीज विक्रय से मिला 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ

    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन के नए अवसर सृजित कर रही है। योजना के माध्यम से मत्स्य पालन को व्यावसायिक रूप देकर हितग्राहियों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता को भी बढ़ावा मिल रहा है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अण्डी की श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मत्स्य बीज उत्पादन एवं विक्रय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत फिन फिश हैचरी एवं संवर्धन पोखर की इकाई स्थापित कर अपने व्यवसाय को नई दिशा दी। इस पहल से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य मत्स्य पालकों को भी गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।     श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने बताया कि मत्स्य बीज उत्पादन एवं विक्रय के उद्देश्य से स्थापित इस परियोजना की कुल लागत 25 लाख रूपए थी, जिसमें शासन द्वारा 15 लाख रूपए का अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने हैचरी एवं संवर्धन तालाब के माध्यम से मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया। इकाई में 11 करोड़ स्पॉन तथा 1 करोड़ स्टे फ्राई का उत्पादन किया गया। मत्स्य बीज उत्पादन पर लगभग 4 लाख रूपए व्यय हुए और इसके विक्रय से 5 लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। साथ ही क्षेत्र के मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर समय पर गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें अन्य जिलों पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए श्रीमती कुन्ती बाई निषाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं। क्रमांक 145                -----------------

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 121 | Total Views: 360

View Profile