ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल ताज़ा खबर: बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान ताज़ा खबर: RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में ताज़ा खबर: करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर
Thu, 15 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा ने बढ़ाया हौसला

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 31 Aug 2026, 2:08 PM Views: 11
X

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया।

समारोह में तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें 82 खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण तथा पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल अंकुर, खेल गौरव और खेल शिखर पुरस्कारों के विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

करीब तीन वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

गुरुचरण सिंह होरा ने दी खिलाड़ियों को बधाई

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के हित में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

होरा ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश के युवा खेलों की ओर अधिक आकर्षित होंगे। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ी इसी तरह मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाते रहें।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

समारोह में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, RDA अध्यक्ष नंदे साहू, पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष महेश गागड़ा और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जी.एस. भांबरा सहित अन्य खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख सम्मान

तीनों वर्षों में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार और शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तहत पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग, सॉफ्टबॉल और तीरंदाजी सहित विभिन्न दलीय खेलों की टीमों को सम्मान मिला। इसके अलावा 30 से अधिक खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से भी नवाजा गया।

राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। आयोजन को खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 114 | Total Views: 324

View Profile