ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

रंगोलियों में सजी रचनात्मकता, दिव्यांग बच्चों ने हुनर से भरे आत्मविश्वास के रंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में दिव्यांग बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से किया प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर में दि

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:43 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:57 PM Views: 0
X

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में दिव्यांग बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से किया प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला, प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया। रंगों और आकृतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करते हुए आत्मविश्वास और उत्साह के रंग बिखेरे। रंगोली निर्माण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपनी रुचि और हुनर के अनुरूप विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए आकर्षक आकृतियां और डिजाइन तैयार किए। इस गतिविधि ने बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी क्षमताओं को पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile