ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
बालोद : सेवा संकल्प अभियान : नमो सेवा अनकही कहानियाँ: महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति से सेवा भाव का दिया संदेश बालोद : सेवा संकल्प अभियान : जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण बलौदाबाजार : 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सेवा मेरा योगदान : दुर्ग में जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
Thu, 24 Sep 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भावस्था में निशा को मिला आर्थिक संबल

पहली गर्भावस्था में मिली 5 हजार रुपये की सहायता, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में हुई सहूलियत आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना से जुड़ीं निशा, मातृत्व के महत्वपूर्

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Sep 2026, 3:43 PM Updated: 24 Sep 2026, 3:57 PM Views: 2
X

पहली गर्भावस्था में मिली 5 हजार रुपये की सहायता, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में हुई सहूलियत आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना से जुड़ीं निशा, मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में मिली आर्थिक राहत निशा बोलीं-योजना की सहायता से खान-पान और स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख पाई  रायपुर, 23 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं और परिवारों को मिल रहे सहयोग की तस्वीर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो की श्रीमती निशा के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में आर्थिक संबल लेकर आई। पहली बार गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उन्हें योजना की जानकारी मिली और कुल 5 हजार रुपये की सहायता दो किस्तों में प्राप्त हुई। निशा ने इस राशि का उपयोग खान-पान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए किया। आंगनबाड़ी के माध्यम से मिली योजना की जानकारी     निशा बताती हैं कि पहली गर्भावस्था के दौरान उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिला। समय पर मिली आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान जरूरी पोषण और स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दिया। 5 हजार रुपये की सहायता से पोषण और स्वास्थ्य का रखा ध्यान     गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक खान-पान और नियमित स्वास्थ्य देखभाल महत्वपूर्ण होती है। निशा के लिए योजना से मिली 5 हजार रुपये की सहायता इसी अवधि में उपयोगी साबित हुई। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता से पौष्टिक आहार की व्यवस्था करने में सुविधा हुई और अपने स्वास्थ्य के साथ गर्भस्थ शिशु की सेहत का भी बेहतर ध्यान रख पाईं।     अपने अनुभव साझा करते हुए निशा कहती हैं, “पहली बार गर्भवती होने पर मुझे आंगनबाड़ी के माध्यम से 5 हजार रुपये की सहायता दो किस्तों में मिली। इस पैसे से मेरे खान-पान में सुविधा हुई। यह सहायता मेरे और मेरे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत काम आई। गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत मददगार है।” मातृत्व के समय आर्थिक सहायता बनी सहारा     प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को योजना की जानकारी देने और पात्र हितग्राहियों को लाभ से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।     निशा की कहानी बताती है कि मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में समय पर मिली आर्थिक सहायता परिवार की चिंता कम करने के साथ महिलाओं को अपने पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी सहायक बन रही है। योजना का लाभ मिलने पर निशा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्रमांक-8469/दानेश्वरी/सुनील त्रिपाठी

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 100 | Total Views: 219

View Profile