ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन का आयोजन और वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की बड़ी घोषणा ताज़ा खबर: वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री क ताज़ा खबर: अहमदाबाद में AITA की AGM में भारतीय टेनिस के भविष्य पर मंथन, CSTA अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, गुरूचरण सिंह होरा ने AITA महासचिव पद के लिए ताज़ा खबर: सेवा संकल्प अभियान
Thu, 8 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

सोलर ऊर्जा से घटेगा प्रदूषण, बचेगी बिजली और सुधरेगा जीवन स्तर: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ संवाद’ एवं सम्मान समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अ

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 24 Aug 2026, 1:51 PM Views: 4
X

रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ संवाद’ एवं सम्मान समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है और घरों तथा प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने से ऊर्जा की बचत के साथ प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है।

कोयले पर निर्भरता कम करने की जरूरत

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोयले पर अत्यधिक निर्भरता के कारण प्रदूषण, धूल और परिवहन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्र सरकार की सौर ऊर्जा योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम चल रहा है। सांसद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में करीब 2.5 लाख सिंचाई पंपों को ऊर्जीकृत करने की दिशा में काम हुआ है।

कृषि पंपों को सोलर से जोड़ने पर जोर

सांसद ने कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कृषि पंपों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी भविष्य में सभी कृषि पंपों और अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने विद्युत क्षेत्र में दी जा रही सब्सिडी का उल्लेख करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा का बड़े स्तर पर विस्तार होने से बिजली पर होने वाले सरकारी खर्च में बचत हो सकती है। इसका लाभ मध्यम और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को मिल सकता है।

सौर ऊर्जा से विकास को मिलेगी गति

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कोयला, लौह अयस्क, एल्युमिनियम और लाइमस्टोन जैसी खनिज संपदाओं से समृद्ध है। यदि प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी मजबूत बनता है, तो छत्तीसगढ़ और रायपुर के विकास को नई गति मिल सकती है।

समारोह के दौरान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्टेकहोल्डर्स और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सांसद ने आयोजन के लिए संतोष मिश्रा और उनकी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, CSPDCL चेयरमैन भीम सिंह कंवर, CSWA अध्यक्ष संतोष मिश्रा, राकेश खंडेलवाल, लकी जुमलानी सहित सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 110 | Total Views: 317

View Profile