ज़मीन से जुड़ी पत्रकारिता।
छत्तीसगढ़ की सबसे तेज़ लोकल न्यूज़ डेस्क — तथ्य पहले, शोर बाद में।

Breaking
ताज़ा खबर: 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल ताज़ा खबर: बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान ताज़ा खबर: RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में ताज़ा खबर: करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ताज़ा खबर: छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लेडिस विंग द्वारा देवेंद्र नगर गुरुद्वारा में प्रसिद्ध रागी भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, ग्रैंड ग्रुप के च ताज़ा खबर: 4 अक्टूबर
Thu, 15 Oct 2026
VastuGuruji.com - Authentic Vastu Products & Consultation
Chhattisgarh

वॉलीबॉल के ‘अकरम भैया’ को राज्य खेल अलंकरण, हजारों खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने का मिला सम्मान

रायपुर। वॉलीबॉल के प्रति वर्षों से समर्पित छत्तीसगढ़ के खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षक मोहम्मद अकरम खान को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया गया। राष्ट

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
अक्षर आकार

Fallback voice mode (browser TTS).

Author: Dipti Das Published: 31 Aug 2026, 2:13 PM Views: 11
X

रायपुर। वॉलीबॉल के प्रति वर्षों से समर्पित छत्तीसगढ़ के खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षक मोहम्मद अकरम खान को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए आयोजित इस समारोह में कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। इनमें वॉलीबॉल के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे मोहम्मद अकरम खान भी शामिल रहे।

12 साल की उम्र से शुरू हुआ वॉलीबॉल का सफर

मोहम्मद अकरम खान ने करीब 12 वर्ष की उम्र में वॉलीबॉल खेलना शुरू किया था। खिलाड़ी के रूप में शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने के मिशन में बदल गया। वर्षों से उन्होंने बच्चों और युवाओं को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया।

खेल जगत से जुड़े लोगों के अनुसार, अकरम खान की पहचान केवल एक खिलाड़ी या पदाधिकारी के तौर पर नहीं है, बल्कि उन प्रतिभाओं को तैयार करने वाले मार्गदर्शक के रूप में है, जिन्होंने आगे चलकर विभिन्न स्तरों पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

खिलाड़ियों के बीच ‘अकरम भैया’ के नाम से लोकप्रिय

अकरम खान खिलाड़ियों के बीच ‘अकरम भैया’ के नाम से लोकप्रिय हैं। खेल से जुड़े लोगों का कहना है कि वे खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक की भूमिका के अलावा बड़े भाई की तरह भी खड़े रहते हैं। यही वजह है कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के बीच उनका विशेष सम्मान है।

हरमेश चावड़ा ने कहा कि अकरम खान ने अपना जीवन वॉलीबॉल के लिए समर्पित किया है। उन्होंने हजारों बच्चों को खेल से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में तैयार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खेल जगत ने जताई खुशी

अमोल गरुड़ी ने अकरम खान के सम्मान को उनके वर्षों के संघर्ष और समर्पण की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि अकरम खान ने केवल प्रशिक्षण नहीं दिया, बल्कि बच्चों के भीतर खिलाड़ी बनने का सपना जगाया।

नितिन पांडे ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता ही अकरम खान की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने लंबे समय तक नई प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित की।

सम्मान को खिलाड़ियों की मेहनत बताया

सम्मान मिलने पर मोहम्मद अकरम खान ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है और वे आगे भी प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने सम्मान को खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों से जोड़ते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से नई पीढ़ी का खेलों के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में मिला यह सम्मान अकरम खान के लंबे खेल सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Sponsored · VastuGuruji

ख़रीदें — आपके लिए चुनिंदा वास्तु उपाय

Dipti Das

Dipti Das

दिप्ति दास VG खबर की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

Published: 114 | Total Views: 324

View Profile