दस्तावेजों में त्रुटि और पात्रता नहीं होने से खारिज हुए आवेदन, अभिभावकों के लिए अहम सूचना छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
1 मई से प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इससे पहले आवेदन की जांच में बड़ी संख्या में आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 38 हजार आवेदनों में से लगभग 11 हजार आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं।
आवेदन खारिज होने के पीछे दस्तावेजों की कमी, गलत जानकारी और पात्रता मानदंड पूरे नहीं करना प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
अब योग्य आवेदकों के लिए 1 मई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि रिजेक्ट हुए आवेदनों के बाद दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।