📖 VG Khabar
रायपुर: एक दशक बाद लौट रहा IPL का रोमांच रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगभग दस साल बाद एक बार फिर Indian Premier League (आईपीएल) का रोमांच देखने को मिलेगा।
इस बार रायपुर के Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) के दो मुकाबले यहां आयोजित किए जाएंगे।
लंबे अंतराल के बाद शहर में होने वाले इन मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में होने वाले इन मुकाबलों से न केवल खेल प्रेमियों को बड़ा आयोजन देखने का मौका मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
शहर में बढ़ेगी क्रिकेट की रौनक रायपुर में आईपीएल मैचों की मेजबानी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।