Chhattisgarh

100 किलो कचरे पर लगेगा नया कर

📖 VG Khabar

नगर निगम का सख्त फैसला, बड़े आवासीय परिसरों पर बढ़ेगी जिम्मेदारी शहरों में बढ़ते कचरे की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है।

अब जिन कॉलोनियों, अपार्टमेंट्स या संस्थानों से रोजाना 100 किलो या उससे अधिक कचरा निकलता है, उन्हें अपने स्तर पर ही कचरे की प्रोसेसिंग करनी होगी।

इसके साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इस फैसले को "कचरा प्रबंधन कर" के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में बढ़ते ठोस अपशिष्ट को कम करना है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और लैंडफिल साइटों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए उठाया गया है।

100 किलो कचरे पर लगेगा नया कर

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें