“14 मार्च बाद छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश के आसार”
Chhattisgarh

“14 मार्च बाद छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश के आसार”

📖 VG Khabar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के मध्य तक तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च के बाद राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे कुछ समय के लिए बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। 40 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

“14 मार्च बाद छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश के आसार”

Read full story →