14 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार
Chhattisgarh

14 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार

📖 VG Khabar

रायपुर: गर्मी के बीच मौसम बदलने के संकेत छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।

दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

14 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार

पूरी खबर पढ़ें →