Chhattisgarh

25 मार्च से शुरू होंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

📖 VG Khabar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आयोजन 25 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में देशभर के आदिवासी खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में आयोजित की जाएंगी।

इस आयोजन को आदिवासी युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जहां उन्हें अपनी खेल क्षमता दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

राज्य सरकार और खेल विभाग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

25 मार्च से शुरू होंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें