📖 VG Khabar
राज्य सरकार की नई पहल, नसबंदी और टीकाकरण से नियंत्रित होगी आवारा कुत्तों की संख्या छत्तीसगढ़ में आवारा श्वानों की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए बड़ी पहल की गई है।
राज्य के सभी 33 जिलों में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर खोले जाएंगे।
इन केंद्रों के माध्यम से आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा, जिससे उनकी संख्या नियंत्रित की जा सके और लोगों को राहत मिले।
राज्य सरकार के इस फैसले को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कई शहरों में आवारा कुत्तों के हमले और दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह योजना तैयार की गई है।