📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने अपना 65वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
इस विशेष अवसर की शुरुआत उन्होंने रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेककर की।
यहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, शांति और निरंतर विकास के लिए अरदास की और सभी नागरिकों के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गुरुद्वारा में अरदास कर की दिन की शुरुआत अपने जन्मदिन के मौके पर गुरुचरण सिंह होरा सुबह सबसे पहले देवेंद्र नगर गुरुद्वारा पहुंचे।
यहां उन्होंने मत्था टेककर वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए विशेष अरदास की।