📖 VG Khabar
अभिभावकों के लिए अहम खबर, लॉटरी प्रक्रिया से तय होंगे छात्रों के नाम आरटीई एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
722 सीटों पर प्रवेश के लिए कल से लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दाखिला दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन रखने की तैयारी पूरी कर ली है।
यह प्रक्रिया Right to Education Act यानी शिक्षा का अधिकार कानून के तहत की जा रही है, जिसमें निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
📚 722 सीटों पर होगी लॉटरी शिक्षा विभाग के अनुसार, इस चरण में कुल 722 सीटों पर प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इन सीटों के लिए पहले ही बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।