📖 VG Khabar
नई दिल्ली/मुंबई। देश के ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा समझौता सामने आया है।
अडानी पावर लिमिटेड ने महाराष्ट्र को 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए लंबी अवधि का करार हासिल किया है, जिससे राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
यह समझौता महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ हुआ है और इसे प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के तहत प्राप्त किया गया है।
1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का समझौता अडानी पावर को 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है।
यह बिजली एक नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से सप्लाई की जाएगी, जो आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा।