📖 VG Khabar
नई रणनीति से बदलेगा ऑनलाइन डिलीवरी का खेल, खबर के बाद इटरनल और स्विगी के शेयर गिरे ई-कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है।
दिग्गज कंपनी Amazon ने भारत में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस को बड़े स्तर पर विस्तार देने की योजना बनाई है।
कंपनी जल्द ही देश के 100 शहरों में यह सेवा शुरू करेगी और इसके लिए 1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर स्थापित करेगी।
इस खबर के सामने आते ही बाजार में हलचल मच गई और प्रतिस्पर्धी कंपनियों जैसे Swiggy और इटरनल के शेयरों में करीब 3% तक की गिरावट दर्ज की गई।
📉 क्या है अमेजन की नई योजना अमेजन का यह कदम क्विक डिलीवरी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उठाया गया है।