📖 VG Khabar
खाद्य विभाग का बड़ा फैसला, राशन दुकानों के माध्यम से मिलेगा केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग ने अप्रैल महीने के लिए केरोसिन वितरण को लेकर 528 किलोलीटर का आबंटन आदेश जारी कर दिया है।
इस फैसले से राज्य के हजारों राशनकार्डधारियों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से केरोसिन वितरण का इंतजार कर रहे थे।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह केरोसिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।