Chhattisgarh

बलौदाबाजार में रिश्वत लेते एसडीओ रंगे हाथ गिरफ्तार

📰 VG Khabar

एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई बलौदाबाजार।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

एसीबी की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप जानकारी के अनुसार, आरोपी एसडीओ पर एक काम के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

बलौदाबाजार में रिश्वत लेते एसडीओ रंगे हाथ गिरफ्तार

↑ Read full story
Read full story