आयुर्वेद, होम्योपैथी, स्वास्थ्य जांच, स्वर्णप्राशन और औषधीय पौधों के वितरण से लोगों को मिला लाभ संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.
सत्यप्रकाश टिकरिहा, जिला बालोद के निर्देशानुसार 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ की थीम पर जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, आयुर्वेद संगोष्ठी, आयुर्वेद प्रदर्शनी एवं स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला स्थित सी-मार्ट, नगर पालिका परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्री यशवंत जैन, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया तथा अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।