बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।
राज्य में लंबे समय से सक्रिय 108 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इस आत्मसमर्पण को छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी सुरक्षा बलों के हवाले की।
अधिकारियों के अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी हथियार बरामदगी में से एक है, जिससे नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।