Raipur

बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल

📖 VG Khabar

छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम करने के लिए समाधान योजना शुरू करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देना और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान करना है।

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के जरिए बिजली बिल से जुड़े विवाद, बकाया भुगतान और अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान सरल और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि उपभोक्ताओं को विभागीय प्रक्रियाओं में होने वाली परेशानियों से जल्द राहत मिले।

लंबित समस्याओं के समाधान पर जोर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कई बार बिजली उपभोक्ताओं को बिलिंग, बकाया राशि या अन्य तकनीकी कारणों से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें