📖 VG Khabar
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
जिले में करीब 5 लाख राशन कार्डों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
इस जांच का उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना है जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद अयोग्य और संपन्न परिवारों के राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे, ताकि सरकारी योजना का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक पहुंच सके।
5 लाख राशन कार्डों की हो रही जांच जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा बिलासपुर में बड़े स्तर पर राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।