📖 VG Khabar
नई शिक्षा नीति के तहत बड़ा कदम, छात्रों को शुरुआती स्तर से AI और डिजिटल कौशल सिखाने की पहल स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए Central Board of Secondary Education ने कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित नया कोर्स लॉन्च किया है।
इस पहल के तहत अब कक्षा 3 से 8वीं तक के छात्रों को एआई और डिजिटल स्किल्स की बुनियादी जानकारी दी जाएगी।
वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए विस्तृत मॉड्यूल तैयार करने की जिम्मेदारी National Council of Educational Research and Training को दी गई है।
इस कदम को नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छात्रों में शुरुआती स्तर पर तकनीकी समझ विकसित होगी और वे डिजिटल युग के लिए तैयार हो सकेंगे।