📖 VG Khabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आज से शुरू हो गया है।
राज्य के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों में बड़ी संख्या में शिक्षक इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।
राजनांदगांव जिले में भी मूल्यांकन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जहां करीब 450 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटेंगे।
बोर्ड द्वारा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरी हो, ताकि छात्रों के परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जा सकें।
मूल्यांकन केंद्रों में शुरू हुआ काम बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है।