📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।
लेखक एवं निर्देशक Nitesh Lahri की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म Dil Daar More Yaar आगामी 29 मई 2026 को प्रदेश सहित देशभर के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
फिल्म के निर्माता Nadta Satpatho हैं।फिल्म में मुख्य भूमिका में Bhupesh Lilhare, Dipika Singh और Kanchan Vishvakarma नजर आएंगे।
वहीं अन्य कलाकारों में Janmjey Gupta, Vijay Mishra, Shweta Sharma तथा Akanksha Dewanga ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।फिल्म की खास बात यह है कि अभिनेता Janmjey Gupta ने अपनी विशेष भूमिका में बेहद शानदार और भावपूर्ण अभिनय किया है, जिसकी चर्चा फिल्म से जुड़े लोगों के बीच अभी से होने लगी है।
उनके अभिनय को दर्शकों के लिए फिल्म का एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।फिल्म के लेखक-निर्देशक Nitesh Lahri ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगी।