📖 VG Khabar
डोंगरगढ़/राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी धाम एक बार फिर आस्था और श्रद्धा से जगमगाने को तैयार है।
इस वर्ष यहां 8400 से अधिक ज्योति कलश जलाए जाएंगे, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित होगा।
नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे, पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
आस्था का केंद्र बना बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है।
नवरात्रि के दौरान यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगते हैं। ज्योति कलश जलाने की परंपरा यहां विशेष महत्व रखती है।