📖 VG Khabar
सेवा और समर्पण की परंपरा को मिला नया आयाम समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है।
पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा की सुपुत्री और श्री रंजीत सिंह हुरा की धर्मपत्नी लायन चारनजीत कौर हुरा को Lions Clubs International के डिस्ट्रिक्ट 322C2 का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) चुना गया है।
यह घोषणा 1 मार्च 2026 को आयोजित 35वें वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समीक्षा” के दौरान राउरकेला में की गई।
इस उपलब्धि के साथ ही चारनजीत कौर हुरा ने समाज सेवा के अपने संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया है।
राउरकेला सम्मेलन में हुई आधिकारिक घोषणा लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322C2 के 35वें वार्षिक सम्मेलन “समीक्षा” में बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।