Chhattisgarh

छात्रों को मिलेगा पांच किलो गैस सिलेंडर

📰 VG Khabar

गैस की कमी से जूझ रहे छात्रों को राहत, सरकार ने लिया अहम निर्णय छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट के बीच राज्य सरकार ने छात्रों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

छात्रावासों, किराये के कमरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अब 5 किलो का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह निर्णय गैस की कमी और बढ़ती परेशानी को देखते हुए लिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से खासकर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अन्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की कमी के कारण छात्रों को भोजन बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

छात्रों को मिलेगा पांच किलो गैस सिलेंडर

↑ Read full story
Read full story