📖 VG Khabar
क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, छत्तीसगढ़ में विकास की नई उड़ान छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
राज्य के दुर्ग, रायगढ़, कोरबा और बस्तर में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
इसके लिए केंद्र सरकार ने देशभर में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 28,840 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है।
इस फैसले से न केवल हवाई यात्रा आसान होगी बल्कि उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
✈️ केंद्र सरकार की इस पहल को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए एयरपोर्ट बनने से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।