Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

📖 VG Khabar

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के आगमन से पहले ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

प्रदेश के प्रसिद्ध शक्ति पीठों—डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर, अंबिकापुर के महामाया मंदिर और दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर—में सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और नवरात्रि की शुरुआत से पहले अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

डोंगरगढ़ में तड़के से लग रही लंबी कतारें राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।

भक्त पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों और रोपवे दोनों का उपयोग कर रहे हैं। नवरात्रि के करीब आते ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें