रेलवे के ब्लॉक और मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया गया फैसला, कई रूट प्रभावित छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस और अधोसंरचना कार्यों के चलते 12 दिनों के लिए 13 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
इसके अलावा दो ट्रेनों को बीच स्टेशन में ही समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया है।
इस फैसले से खासकर दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय सुरक्षा और ट्रैक उन्नयन कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।