छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

📖 VG Khabar

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं का बड़ा मंच रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 25 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं।

यह राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, जिसमें देशभर के आदिवासी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के तीन शहरों — रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा — में किया जाएगा।

यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल “खेलो इंडिया” योजना के तहत किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य देश के आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

Read full story →