📖 VG Khabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार पशुधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में 29 गौधाम (गौशालाओं) का उद्घाटन करने जा रही है।
इस पहल का शुभारंभ बिलासपुर से किया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इन गौधामों के माध्यम से न केवल गौवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही यह योजना गौवंश संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पशुधन संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा गौधामों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बेसहारा और आवारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है।