📖 VG Khabar
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को राज्यव्यापी चावल उत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र हितग्राहियों को तीन महीने का राशन एकमुश्त वितरित किया जाएगा।
राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, चावल उत्सव के दौरान अप्रैल, मई और जून महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा।
इस फैसले का उद्देश्य हितग्राहियों को बार-बार राशन दुकान तक जाने से राहत देना और वितरण प्रक्रिया को आसान बनाना बताया गया है।