📖 VG Khabar
मौसम विभाग का अलर्ट: कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।
प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
हालांकि राहत की यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है, क्योंकि अगले तीन दिनों के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है और गर्मी का असर तेज हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में वातावरण में नमी बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
इसके चलते कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की स्थिति बन रही है।