📖 VG Khabar
छत्तीसगढ़ में आज से मकानों की जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और नागरिकों से 33 सवाल पूछे जाएंगे।
सरकार का उद्देश्य सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं को प्रभावी बनाना है।
घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक जनगणना के इस चरण में प्रशिक्षित प्रगणक राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर घर तक पहुंचेंगे।
वे मकानों की स्थिति, संरचना और उपयोग से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
33 सवालों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी प्रगणक नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछेंगे, जिनमें मकान के प्रकार, सुविधाओं, परिवार के सदस्यों और अन्य आवश्यक जानकारियां शामिल होंगी।