📖 VG Khabar
100% ऑनलाइन हुए भूमि रिकॉर्ड, छेड़छाड़ रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
अब राज्य में जमीन की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया स्वतः शुरू हो जाएगी।
इसके साथ ही भूमि रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, बदलाव या अपडेट होने पर संबंधित जमीन मालिक को तुरंत SMS अलर्ट मिलेगा।
राज्य सरकार का दावा है कि इससे जमीन संबंधी विवाद कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
📄📱 रजिस्ट्री के साथ स्वतः शुरू होगा नामांतरण नई व्यवस्था के तहत अब जमीन की रजिस्ट्री पूरी होते ही संबंधित रिकॉर्ड में नामांतरण की प्रक्रिया अपने आप शुरू हो जाएगी।